📅 मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
Khabar Khalifa

Khabar Khalifa

Duniya ki khabar, bebak andaz
मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
ब्रेकिंग
● CM योगी का पिछली सरकारों पर हमला, बोले- किसानों का पैसा हजम करने वालों को उन्हीं का श्राप ले डूबा ● जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल की सूची से बाहर, CJP नेता आशुतोष रांका बोले- ‘अब हर शहर और हर कोना बनेगा जंतर-मंतर’ ● महोबा में सरकारी दुकानों से अवैध कब्जे हटाने के लिए चला बुलडोजर, संचालक ने उठाए कार्रवाई पर सवाल ● जौनपुर में एक्सपायरी कैम्पा कोल्ड ड्रिंक से लदी 7 गाड़ियां मिलीं, मचा हड़कंप ● संघर्ष से सत्ता के शिखर तक पहुंचे मुलायम सिंह यादव, पुण्यतिथि पर किया जा रहा याद ● CJP नेताओं पर पुलिस का एक्शन! फ्लाइट से उतरते ही अभिजीत दीपके, रांका और सौरव हिरासत में ● शाई होप और रदरफोर्ड की विस्फोटक पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने भारत को 6 विकेट हराया
Advertisement
होम › भारत › खबर
भारत

ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा श्रद्धा वर्मा का अंडर-17 राज्य स्तरीय फुटबॉल टीम में चयन

ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा श्रद्धा वर्मा का अंडर-17 राज्य स्तरीय फुटबॉल टीम में चयन

पायनियर संवाददाता। पीलीभीत

ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा 9 की प्रतिभाशाली छात्रा श्रद्धा वर्मा का चयन अंडर-17 बालिका राज्य स्तरीय फुटबॉल टीम में हुआ है। श्रद्धा ने बरेली क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने उत्कृष्ट खेल कौशल, मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस सफलता से न केवल उनके परिजनों में, बल्कि पूरे विद्यालय परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि प्रतिस्पर्धात्मक खेल में राज्य स्तर तक पहुँचना छात्रा की शारीरिक फिटनेस, तकनीकी दक्षता, मानसिक दृढ़ता और समर्पण का प्रमाण है

श्रद्धा की इस शानदार उपलब्धि पर ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर देवेंद्र सिंह छाबड़ा और प्रधानाचार्या पूजा छाबड़ा ने उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रा की लगन और निरंतर प्रयासों का सुखद परिणाम है। विद्यालय प्रबंधन ने श्रद्धा को आत्मविश्वास और अनुशासन के साथ आगे बढ़ते हुए राज्य के बाद राष्ट्रीय स्तर पर भी अपना, विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की

ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल परिवार ने इस उपलब्धि को शिक्षकों, खेल प्रशिक्षकों और अभिभावकों के लिए भी गौरव का क्षण बताया। विद्यालय प्रशासन के अनुसार, संस्थान में विद्यार्थियों को शैक्षणिक क्षेत्र के साथ-साथ खेल, कला और अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी अपनी प्रतिभा निखारने के पूरे अवसर और प्रोत्साहन दिए जाते हैं। पूरा विद्यालय परिवार अपनी इस होनहार खिलाड़ी पर गर्व व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त करता है कि श्रद्धा आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपने प्रदर्शन से बरेली क्षेत्र का मान बढ़ाएँगी

शेयर करें: Telegram 𝕏 Facebook
← वापस जाएँ
Khalifa Bot
Namaste! Main Khalifa Bot hoon. 🙏
Aap mujhse mausam, sone ke bhav, share bazaar, ya koi bhi sawaal pooch sakte hain!