📅 सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
Khabar Khalifa

Khabar Khalifa

Duniya ki khabar, bebak andaz
सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
ब्रेकिंग
● CM योगी का पिछली सरकारों पर हमला, बोले- किसानों का पैसा हजम करने वालों को उन्हीं का श्राप ले डूबा ● जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल की सूची से बाहर, CJP नेता आशुतोष रांका बोले- ‘अब हर शहर और हर कोना बनेगा जंतर-मंतर’ ● महोबा में सरकारी दुकानों से अवैध कब्जे हटाने के लिए चला बुलडोजर, संचालक ने उठाए कार्रवाई पर सवाल ● जौनपुर में एक्सपायरी कैम्पा कोल्ड ड्रिंक से लदी 7 गाड़ियां मिलीं, मचा हड़कंप ● संघर्ष से सत्ता के शिखर तक पहुंचे मुलायम सिंह यादव, पुण्यतिथि पर किया जा रहा याद ● CJP नेताओं पर पुलिस का एक्शन! फ्लाइट से उतरते ही अभिजीत दीपके, रांका और सौरव हिरासत में ● शाई होप और रदरफोर्ड की विस्फोटक पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने भारत को 6 विकेट हराया
Advertisement
होम › अपराध › खबर
अपराध

मुठभेड़ में 4 लुटेरे गिरफ्तार, पूर्व ड्राइवर निकला चांदी लूट का मास्टरमाइंड

मुठभेड़ में 4 लुटेरे गिरफ्तार, पूर्व ड्राइवर निकला चांदी लूट का मास्टरमाइंड
हरदोई के शाहाबाद में पुलिस ने चांदी लूटकांड का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के बाद चार शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक चेकिंग के दौरान बिना नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुशील और विमल पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जिसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि पीड़ित का पूर्व ड्राइवर करन ही लूटकांड का मास्टरमाइंड था। आरोप है कि करन ने अपने साथियों के साथ मिलकर पहले रेकी की और इसके बाद चांदी लूट की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2.25 किलो लूटी गई चांदी, वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट डिजायर कार, दो अवैध 315 बोर तमंचे, चार जिंदा कारतूस और दो खोखे बरामद किए हैं। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
शेयर करें: Telegram 𝕏 Facebook
← वापस जाएँ
Khalifa Bot
Namaste! Main Khalifa Bot hoon. 🙏
Aap mujhse mausam, sone ke bhav, share bazaar, ya koi bhi sawaal pooch sakte hain!