मृतक की पहचान इमरान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि इमरान वर्ष 2021 में हत्या के एक मामले में जेल जा चुका था। पुलिस के मुताबिक, पुरानी रंजिश के चलते मृतक के परिवार में पहले भी हत्या की वारदात हो चुकी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।
