पुलिस के मुताबिक, जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी सोनू के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को इलाज के लिए बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं मौके से पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से संबंधित सामान बरामद होने की बात भी कही है।
मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और पूरे नेटवर्क से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है। मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने कार्रवाई की जानकारी दी।
