📅 सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
Khabar Khalifa

Khabar Khalifa

Duniya ki khabar, bebak andaz
सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
ब्रेकिंग
● CM योगी का पिछली सरकारों पर हमला, बोले- किसानों का पैसा हजम करने वालों को उन्हीं का श्राप ले डूबा ● जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल की सूची से बाहर, CJP नेता आशुतोष रांका बोले- ‘अब हर शहर और हर कोना बनेगा जंतर-मंतर’ ● महोबा में सरकारी दुकानों से अवैध कब्जे हटाने के लिए चला बुलडोजर, संचालक ने उठाए कार्रवाई पर सवाल ● जौनपुर में एक्सपायरी कैम्पा कोल्ड ड्रिंक से लदी 7 गाड़ियां मिलीं, मचा हड़कंप ● संघर्ष से सत्ता के शिखर तक पहुंचे मुलायम सिंह यादव, पुण्यतिथि पर किया जा रहा याद ● CJP नेताओं पर पुलिस का एक्शन! फ्लाइट से उतरते ही अभिजीत दीपके, रांका और सौरव हिरासत में ● शाई होप और रदरफोर्ड की विस्फोटक पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने भारत को 6 विकेट हराया
Advertisement
होम › उत्तर प्रदेश › खबर
उत्तर प्रदेश

शिक्षक अधिकार यात्रा में गूंजा ‘रोटी’ का मुद्दा, कैशलेस चिकित्सा सुविधा को बताया बड़ी उपलब्धि

शिक्षक अधिकार यात्रा में गूंजा ‘रोटी’ का मुद्दा, कैशलेस चिकित्सा सुविधा को बताया बड़ी उपलब्धि

योगी सरकार ने शिक्षकों को दी कैशलेस चिकित्सा की सौगात, संगठन के 40 साल के इतिहास में जुड़ा नया अध्याय

भटहट में जगह-जगह हुआ यात्रा का भव्य स्वागत, नाहरपुर में महासभा के नेताओं ने वित्तविहीन शिक्षकों को संगठन से जुड़ने का किया आह्वान

पायनियर संवाददाता। भटहट, गोरखपुर

वित्तविहीन शिक्षक महासभा की ओर से निकाली जा रही शिक्षक अधिकार यात्रा गुरुवार को भटहट पहुंची। यात्रा का विभिन्न स्थानों पर शिक्षकों ने भव्य स्वागत किया। सीमावर्ती क्षेत्र स्थित पटेल इंटर कॉलेज के गेट पर भी शिक्षकों ने यात्रा में शामिल पदाधिकारियों का जोरदार अभिनंदन किया। इसके बाद यात्रा नाहरपुर पहुंची, जहां आयोजित मुख्य कार्यक्रम में वित्तविहीन शिक्षकों की समस्याओं और अधिकारों को लेकर नेताओं ने आवाज बुलंद की।पटेल इंटर कॉलेज में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में वित्तविहीन शिक्षक महासभा के प्रधान महासचिव जियारत हुसैन, संरक्षक चंद्रभूषण मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन यादव, जिला अध्यक्ष डॉ. रवि प्रकाश यादव, महानगर अध्यक्ष डॉ. अनीता चौरसिया, जिला प्रभारी विनोद पांडेय और संगठन मंत्री डॉ. गजेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत किया गया

इसके बाद पदाधिकारियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और पटेल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अजय पांडेय से शिष्टाचार मुलाकात की।यात्रा बरगदही चौराहे पर पहुंची, जहां स्थानीय शिक्षकों ने स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में महिला शिक्षकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके बाद शिक्षकों ने बरगदही स्थित प्राचीन भगवान भोलेनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया।नाहरपुर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महासभा के प्रदेश संरक्षक चंद्रभूषण मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराकर संगठन के 40 वर्षों के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा है

उन्होंने शिक्षकों से संगठित रहने और संगठन के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का आह्वान किया। कहा कि एकजुटता के साथ संघर्ष करने पर सफलता निश्चित रूप से मिलेगी।महासभा के प्रधान महासचिव एवं मुख्य वक्ता जियारत हुसैन ने कहा कि वित्तविहीन शिक्षक आज रोटी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सरकार ने कैशलेस चिकित्सा सुविधा देकर शिक्षकों को ऑक्सीजन जरूर दिया है, लेकिन उनकी आर्थिक समस्याओं का समाधान अभी बाकी है। उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वित्तविहीन शिक्षकों को उनका हक और सम्मान दिलाने की दिशा में कदम उठाते हैं तो प्रदेश के शिक्षक उनके साथ खड़े रहेंगे

उन्होंने कहा कि शिक्षक अधिकार यात्रा पूरे प्रदेश में निकाली जाएगी। इसका उद्देश्य वित्तविहीन शिक्षकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ ही उन्हें संगठन से जोड़ना है। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि अब जागरूक हों और संगठन के साथ मजबूती से खड़े रहें।प्रदेश महासचिव देशबंधु शुक्ला ने कहा कि शिक्षक अधिकार यात्रा वित्तविहीन शिक्षकों की दिशा और दशा तय करने का काम करेगी। उन्होंने शिक्षकों से संगठन के साथ जुड़े रहने की अपील की और कहा कि उनका भविष्य संगठन की एकजुटता में निहित है।कार्यक्रम को प्रदेश उपाध्यक्ष लाल बहादुर यादव, कृष्ण मोहन यादव, विनोद पांडेय, डॉ. गजेंद्र मिश्रा समेत अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया। यात्रा के समापन के बाद जिलाधिकारी तथा मुख्यमंत्री कार्यालय को ज्ञापन सौंपकर वित्तविहीन शिक्षकों की समस्याओं और मांगों से अवगत कराया गया

शेयर करें: Telegram 𝕏 Facebook
← वापस जाएँ
Khalifa Bot
Namaste! Main Khalifa Bot hoon. 🙏
Aap mujhse mausam, sone ke bhav, share bazaar, ya koi bhi sawaal pooch sakte hain!